पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, जानें अपने शहर में आज का रेट

 

Petrol Diesel Price Today 22nd Navember 2020: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी के बीच करीब दो महीने की स्थिरता के बाद आज रविवार को डीजल और पेट्रोल की कीमतें लगातार तीसरे दिन बढ़ाई गईं। डीजल के दामों में 18 से 20 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है तो पेट्रोल के दाम की कीमत 8 पैसे तक बढ़ी हैं। बता दें सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने शुक्रवार से ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला फिर शुरू किया है। तीन दिन में पेट्रोल के दाम 40 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 61 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।  इंडियन ऑयल के मुताबिक प्रमुख शहरों में आज इस भाव पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल…

शहर का नाम डीजल रुपये /लीटर पेट्रोल रुपये /लीटर
दिल्ली 71.07 81.46
मुंबई 77.54 88.16
चेन्नई 76.55 84.53
कोलकाता 74.64 83.03
नोएडा 71.57 81.95
रांची 75.25 81.07
बेंगलुरु 75.34 84.18
पटना 76.64 84.08
चंडीगढ़ 70.82 78.43
लखनऊ 71.51 81.86

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post