डायबिटीज मरीज इन चीजों से करें अपने दिन की शुरुआत, नहीं बढ़ेगी शुगर

 

 
डायबिटीज की समस्या जहां पहले बड़ों में दिखाई देती थी। मगर अब बच्चे भी इसकी चपेट में तेजी से आ रहे हैं। इसके होने का मुख्य कारण शरीर में शुगर का स्तर बढ़ना होता है। इसे कंट्रोल में ना रखने से आंखों, किडनी और दिल से जुड़ी बीमारियों के लगने का खतरा रहता है। ऐसे में सुबह खाली पेट कुछ चीजों का सेवन करने से इसे कंट्रोल में रख जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ हैल्दी चीजों के बारे में बताते हैं, जिससे दिन की शुरूआत करना बेस्ट ऑप्शन है।

भीगे बादाम
बादाम में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में रोजाना सुबह खाली पेट भीगे बादाम खाने से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलने के साथ शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। 

मेथी दाना 
मेथी दाना का पानी सुबह खाली पेट पीने से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलने के साथ शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसका पानी तैयार करने के लिए थोड़े से मेथी दानों को पानी में रातभर भिगोएं। सुबह इस पानी को छानकर पीएं। इसमें फाइबर अधिक होने से डायबिटीज कंट्रोल में रहने के साथ शरीर में जमा विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है।

प्रोटीन व फाइबरयुक्त नाश्ता 
सुबह नाश्ते में सबसे ज्यादा प्रोटीन व फाइबर से भरपूर चीजें खाएं। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहने के साथ शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। शरीर को ताकत मिलने के साथ दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। इसके लिए आप डेली डाइट में ओट्स इडली, मूंग दाल चिल्ला, दाल परांठा, साबुत अनाज, चिया सीड्स, अंडा, फल आदि चीजें खा सकते हैं। 

नींबू पानी व हर्बल-टी
शरीर में फ्लूड की पर्याप्त मात्रा बनाएं रखना बेहद जरूरी है। इससे डिहाइड्रेशन की परेशानी दूर हो शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।‌ इसके लिए अपनी डाइट में नींबू पानी, हर्बल व ग्रीन-टी को शामिल करें। 

ताजे फल 
अक्सर लोग नाश्ते में जूस पीना पसंद करते हैं। मगर इसकी जगह फलों को खाएं। पैकेट बंद फलों के जूस में फाइबर कम और चीनी अधिक मात्रा में होती है। ऐसे में शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए इसे पीने की जगह सीधे फलों का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। आप अमरूद, सेब, नाशपति, बेरिज. जामुन, कीवी का सेवन कर सकते हैं। मगर मौसमी, संतरे जैसे फलों में शुगर अधिक होने से इसका सेवन करने से बचें।

Post a Comment

Previous Post Next Post