आचार्य चाणक्य की इन 10 बातों में छिपा है हर कार्य में सफल होने का राज

 


जीवन में सफलता हासिल करने के लिए चाणक्य नीति में कई ज्ञान की बातें बताई गई हैं। चाणक्य महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और परम ज्ञानी थे। उनकी नीतियों ने हमेशा लोगों का हौसला बढ़ाने का काम किया है। चाणक्य की इन्हीं नीतियों के बदौलत चंद्रगुप्त मौर्य को राजा का संहासन प्राप्त हो सका और वो मगध का सम्राट बना। यहां हम चाणक्य की कुछ ऐसी ही नीतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन के हर मोड़ पर सफलता हासिल करने में कारगार साबित हो सकती हैं…

1. चाणक्य नीति अनुसार व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है न कि जन्म से। इसलिए इंसान को अपने कर्म अच्छे रखने चाहिए।

2. हमेशा दूसरों की गलतियों से सीखने की कोशिश करें। खुद पर प्रयोग करके सीखोदे तो आयु कम पड़ जायेगी।

3. इंसान को हमेशा अपने हालात बदलने की कोशिश करनी चाहिए यही आदत आपको दूसरों से अलग बनायेगी।

4. हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहने चाहिए क्योंकि शिक्षित व्यक्ति को हर जगह सम्मान मिलता है।

5. भय से भागने की बजाय उसका डट कर सामना करना चाहिए। क्योंकि कहा जाता है कि जितना आप जिस चीज से भागेंगे उतना ही वो चीज आपके पीछे आयेगी।

6. किसी भी काम को करने से पहले हमें अच्छे से सोच विचार कर लेना चाहिए। अगर उस कार्य के आने वाले परिणाम पर विचार कर लेंगे तो सफलता मिलने के ज्यादा आसार रहेंगे।

7. चाणक्य नीति अनुसार व्यक्ति को अपने बीते समय के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए बल्कि उससे सीख लेकर सदैव आगे बढ़ते रहना चाहिए।

8. किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले 3 बातें हमेशा ध्यान में रखें कि मैं ये कार्य क्यों कर रहा हूं? इसके परिणाम क्या होंगे? क्या इसमें सफलता मिलेगी? इन बातों पर ध्यान देंगे तो असफलता मिलने की कम ही आसार रहेंगे।

9. समझदार और सफल आदमी वही है जो कमाई और खर्चों में सही तालमेल बिठा पाए। आय से अधिक खर्च करेंगे तो पेरशानियों में पड़ जायेंगे।

10. आदमी को कभी भी सीधा और सरल नहीं होना चाहिए। जंगल में जो पेड़ सीधे, चिकने होते हैं और जिन्हें काटने में कठिनाई नहीं होती, उन्हें ही सबसे पहले काटा जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post