आज भला अपनी सफलता के लिए कौन मेहनत नहीं करता हैं, सभी खूब मेहनत करते, लेकिन अगर फिर भी आपको सफलता नहीं मिल रही है। या परिणाम आपकी मेहनत के अनुरूप नहीं आते हैं, तो ज्योतिष आपकी मदद कर सकता है। ज्योतिष में कुछ ऐसी बातें बताई गई है, जिनको रोज नहाने के बाद करने से जीवन में दुर्भाग्य खत्म होता है। आपको निश्चित रूप से सफलता मिलती है। आज हम आपको बताएंगे, रोज नहाने के बाद करना चाहिए ये 3 काम, इनसे खत्म होता है दुर्भाग्य।

हर रोज नहाने के बाद आपको किसी जरूरतमंद की सहायता जरूर करनी चाहिए। किसी जरूरतमंद को भोजन खिलाना सबसे बड़ा दान माना जाता है। अगर आपके आसपास ऐसे लोग नहीं हैं, तो आप पशु पक्षियों को भी दाना खिला सकते हैं, इससे दुर्भाग्य समाप्त होता है। और आपको जीवन में मनचाही सफलता मिल पाती है, ऐसा शास्त्रों में बताया गया है।


इसी तरह नहाने के तुरंत बाद तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से भी दुर्भाग्य समाप्त होने की पूरी उम्मीद होती है, क्योंकि हिंदू धर्म में तुलसी को पूजना बहुत ही शुभ माना जाता है।


अगर आपको जीवन में कड़ी मेहनत के बाद भी निराशा हाथ लगी है, तो आप तुरंत नहाने के बाद हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान जी की पूजा करने से भी दुर्भाग्य समाप्त होता है।